Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -18-Sep-2022 समय बड़ा हैं बलवान

रचयिता-प्रियंका भूतड़ा

शीर्षक-समय है बड़ा बलवान
विषय- समय की मांग

समय होता बड़ा बलवान,
जीवन के लिए होता मूल्यवान।
गुरु होता हमारा समय,
आगे बढ़ने को करता तत्पर।

समय कर रहा मांग,
समय के अनुसार चलो आज।
समय हमारा भविष्य संवारता,
वर्तमान में समय के साथ  है बढ़ना।

समय के साथ जब  नहीं चलते,
हम रह जाते हाथ मलते।

आधुनिक युग का है जमाना,
समय के साथ है हमको जागना।

जब समय को करते बर्बाद,
समय नहीं देखता पश्चाताप।
मन में रह जाता मलल,
फिर लोटकर ना आता पुराना समय।

समय की गति है तेज,
हमें भी बनना है वेग।
जब पहुंचते प्लेटफार्म यात्री,
1- 1 मिनट  होता कीमती।

समय  है हमारा रेलगाड़ी,
उस ट्रेन में करते हैं मुसाफिरी।
समय की होती रफ्तार,
मुसाफिर बने समय का कतार।

बड़ा महत्वपूर्ण है समय,
इन बातों पर करो अमल।

समय तुम्हारी नहीं सुनता,
समय के अनुसार जीवन है बुनना।

यही है समय की मांग,
जीवन में रखो समय का ध्यान।

समय ही है जिंदगी का द्वार,
जो करता हमारी रास्तों को पार

   14
7 Comments

Achha likha hai

Reply

Gunjan Kamal

19-Sep-2022 06:57 PM

बहुत ही सुन्दर

Reply

Abhinav ji

19-Sep-2022 10:29 AM

Nice

Reply